0

Lucknow Power Outage: 250 घरों में तीन दिन से अंधेरा, आम जनजीवन ठप

By Aug 6, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज नगर पंचायत के साहन टोला वार्ड और नेवातिन टोला क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। इसके कारण करीब 250 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बिजली न आने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और लोगों के दैनिक कामकाज भी ठप पड़ गए हैं। घरों में पंखे-कूलर बंद होने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की सूचना देने के लिए जब भी स्थानीय उपकेंद्र पर फोन किया जाता है, तो कोई जवाब नहीं मिलता।

क्षेत्र के सभासद पति मिराज और सभासद श्यामेंद्र मिश्रा ने बताया कि जर्जर तारों और ट्रांसफार्मर की क्षमता संबंधी समस्याओं के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि नए तार उपलब्ध नहीं हैं और तार आने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।

इस बिजली संकट का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग से जल्द से जल्द नई वायर उपलब्ध कराकर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई है, ताकि परेशान ग्रामीणों को राहत मिल सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow News: मानसिक रूप से बीमार युवती की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईसापुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक 23 वर्षीय युवती, शिवकली उर्फ सुधा, की ट्रेन की...
By Aug 6, 2026

Lucknow News: कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन, पूर्व एंबुलेंस कर्मी न्याय की गुहार

लखनऊ में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े पूर्व कर्मचारियों ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठाई। इन कर्मचारियों का आरोप है कि कोरोना महामारी के दौरान जान...
By Aug 6, 2026

Lucknow News: तेज बारिश से गिरी झोपड़ी, चौकीदार की बेटी की मौत, मां घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव में एक दुखद घटना हुई है। तेज बारिश के दौरान एक फूस की झोपड़ी गिरने से चौकीदार गोकुल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी रिंकी...
By Aug 6, 2026

साझा करें