0

Lucknow News: पति से तकरार के बाद नहर में कूदी महिला, टीएसआई की मदद से बची जान

By Jul 15, 2026

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में तेलीबाग चौराहे के पास मंगलवार शाम एक महिला ने पति से विवाद के बाद शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने ऑटो चालक पति के साथ कहीं जा रही थी।

रास्ते में हुए विवाद के बाद महिला गुस्से में ऑटो से उतरकर नहर में कूद गई। नहर में पानी कम होने के कारण महिला को गंभीर चोट नहीं आई। महिला को नहर में कूदता देख उसके पति, ड्यूटी पर तैनात टीएसआई प्रेम शंकर शुक्ला और आसपास के राहगीर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

सभी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला को कुछ ही देर की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और घर भेज दिया। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow News: ईको गार्डन में सिपाही पर हमला, युवक को पकड़ना पड़ा महंगा

लखनऊ के आलमबाग स्थित ईको गार्डन में एक सिपाही पर जानलेवा हमला हुआ है। ड्यूटी पर तैनात सिपाही दिनेश प्रसाद यादव ने एक युवक को पार्क में दीवार फांदकर घुसते हुए पकड़ा था। पकड़े जाने...
By Jul 15, 2026

लखनऊ में दिव्यांग मोची की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत, पुलिस ने कार और चालक को पकड़ा

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सड़क किनारे बैठकर मोची का काम कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। यह...
By Jul 15, 2026

लखनऊ: 18 माह की बच्ची के अपहरण का खुलासा, पांच सदस्य गिरफ्तार, child trafficking गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ की चौक पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 महीने की एक बच्ची के अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर...
By Jul 15, 2026

साझा करें