लखनऊ: मेदांता अस्पताल में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट से कई मरीजों को मिला नया जीवन, जानें ‘lucknow health news’
लखनऊ के मेदांता अस्पताल ने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों ने हाल ही में कई ऐसे मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है जो घुटने, कूल्हे और कंधे की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। इस अत्याधुनिक तकनीक ने इन मरीजों को दर्द से मुक्ति दिलाकर सामान्य जीवन जीने का मौका दिया है।
मेदांता अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स और रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला ने बताया कि यह सर्जरी उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो किसी दुर्घटना, खेल के दौरान लगी चोट या पुरानी समस्याओं के कारण परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रोबोटिक तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक होती है, जिससे रिकवरी तेज होती है और मरीज जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो पाता है।
डॉक्टरों ने बताया कि 71 वर्षीय राजेश कुमार, 67 वर्षीय डॉ. अंजू पुरी, 77 वर्षीय राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, 26 वर्षीय अली नवाज़ खान और 69 वर्षीय मिथिलेश कुमारी सहित कई मरीजों को इस तकनीक से राहत मिली है। इन मरीजों की जटिल समस्याओं का समाधान कर उन्हें नया जीवन दिया गया है।
