Lucknow crime news: दहेज में 80 लाख और कार न मिलने पर दिया तीन तलाक, सदमे से पिता को पड़ा दिल का दौरा
लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज में 80 लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया। इस घटना से सदमे में आकर पीड़िता के पिता को दिल का दौरा पड़ गया।
पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 4 दिसंबर 2022 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने उसके चरित्र पर लांछन लगाया और मारपीट की। पीड़िता के गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने भ्रूण लिंग जांच कराने का दबाव बनाया। पति ने धमकी दी कि अगर बेटी हुई तो वह तलाक दे देगा।
बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुराल वालों ने पीड़िता को घर में रहने के लिए दहेज में 80 लाख रुपये और एक कार लाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 सितंबर 2024 को पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने विकासनगर थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ में दूध में मिलावट का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी और बेटे को पीटा, FIR दर्ज | Lucknow News
लखनऊ का मौसम: तेज हवाओं के साथ बढ़ी गर्माहट, जानें `Lucknow weather` अपडेट
लखनऊ में ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर बुजुर्ग से 80 लाख ठगने की कोशिश, Bank official ने बचाया
लखनऊ: ठाकुरगंज में सीवर पाइप में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया murder का आरोप
लखनऊ में 1.40 करोड़ का सोना लेकर दोस्त फरार, Bahraich jeweler ने दर्ज कराई FIR
Lucknow news: नाले पर अवैध कब्जा करने वाले MLA पर FIR की तैयारी, स्थानीय विधायक ने जताई नाराजगी
Lucknow news: अस्पताल स्टाफ पर FIR दर्ज न करने पर वकीलों ने घेरा थाना, DCP के आदेश पर हुई कार्रवाई
लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) में ABVP-NSUI छात्रों के बीच झड़प, हंगामा
