लखनऊ: लैब में महिलाकर्मी से मारपीट और गला दबाने की कोशिश, संविदाकर्मी पर FIR
लखनऊ के अलीगंज में स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रयोगशाला में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और गला दबाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विभाग में तैनात संविदाकर्मी पर पिछले डेढ़ महीने से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता, जो प्रयोगशाला में बेंच केमिस्ट के पद पर कार्यरत है, के अनुसार बाराबंकी निवासी संविदाकर्मी आदेश यादव उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी मिलने और बात करने का दबाव बनाता था और मना करने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देता था। पीड़िता के पास इस संबंध में व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं।
आरोप है कि 10 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे आदेश यादव अपनी बहन के साथ प्रयोगशाला पहुंचा और पीड़िता को बाहर चलने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धक्का दिया, गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई में पीड़िता के गले, आंख, गाल और पीठ पर चोटें आईं। आरोपी पर कार्यस्थल पर अनुचित छेड़छाड़ का भी आरोप है।
घटना के बाद घायल पीड़िता को सहकर्मियों ने देखा और उसने तुरंत वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया। पीड़िता की शिकायत पर अलीगंज कोतवाली में आदेश यादव के खिलाफ मारपीट, गला दबाने और उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज व सहकर्मियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गंगा तटीय विरासत को पर्यटन से जोड़कर रोजगार बढ़ाएंगे: जयवीर सिंह, UP tourism news
बीबीएयू के छात्रों ने जीता बेस्ट मेमोरियल अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: भारतीय ज्ञान परंपरा से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त
Agra News: आदेश के बावजूद ग्राम पंचायतें नहीं दे रहीं सफाई उपकरण, स्वास्थ्य अभियान पर असर
वाराणसी में 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास बनेगा, सरकारी भूमि निशुल्क हस्तांतरित
कांवड़ मेले के लिए कासगंज में रूट डायवर्जन, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू
यूपी को मिलेंगी 250 ई-बसें, योगी कैबिनेट की मंजूरी से परिवहन होगा आधुनिक
Lucknow News: सिविल अस्पताल में कॉकरोच मिलने पर कंपनी को चेतावनी, पेस्ट कंट्रोल पर सवाल
