0

कराची की दुल्हन की PM मोदी से गुहार: ‘पति ने धोखा दिया, अब दूसरी शादी की तैयारी’, इंसाफ दिलाने की मांग

By Dec 10, 2025

कराची की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव ने एक भावुक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि उनके पति विक्रम नागदेव, जो इंदौर में लंबी अवधि के वीजा पर रहते हैं, उन्हें छोड़कर अब दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। यह मामला दोनों देशों के सामाजिक और कानूनी समूहों में चर्चा का विषय बन गया है।

निकिता ने बताया कि उनकी शादी 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विक्रम उन्हें 26 फरवरी 2020 को भारत लेकर आए। लेकिन कुछ ही महीनों में हालात बदल गए। उन्होंने कहा कि जब वे भारत में अपने ससुराल लौटीं, तो परिवार का व्यवहार अचानक बदल गया। निकिता का दावा है कि उन्हें पता चला कि उनके पति का उनके ही एक रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था। जब उन्होंने यह बात ससुर को बताई, तो उन्होंने जवाब दिया कि लड़कों के अफेयर होते हैं, कुछ नहीं किया जा सकता।

निकिता के मुताबिक, 9 जुलाई 2020 को विक्रम उन्हें वीजा तकनीकी समस्या का बहाना देकर अटारी बॉर्डर ले गए और जबरन पाकिस्तान भेज दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद विक्रम ने कभी उन्हें भारत बुलाने की कोशिश नहीं की। वीडियो संदेश में निकिता ने कहा, “अगर आज इंसाफ नहीं मिला, तो महिलाओं का न्याय पर भरोसा टूट जाएगा।”

कराची लौटने के बाद निकिता को पता चला कि विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अभी भी उनकी पहली शादी कानूनी रूप से बनी हुई है। परेशान होकर निकिता ने 27 जनवरी 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामला सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर में, जिसे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अधिकृत किया है। विक्रम और उनकी कथित मंगेतर को नोटिस भेजे गए और सुनवाई भी हुई, लेकिन मध्यस्थता सफल नहीं हो पाई। 30 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में कहा गया कि चूंकि दोनों में से कोई भी भारतीय नागरिक नहीं है, इसलिए मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है और विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की गई।

यह मामला मई 2025 में इंदौर सोशल पंचायत में भी गया था, जिसने भी विक्रम के डिपोर्टेशन की सिफारिश की थी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पुष्टि की कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें