कानपुर अंडर-13 लीग: ब्लू स्टार ने यशराज एकेडमी को 9 विकेट से रौंदा, अनुकल्प मैन ऑफ द मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए एक मैच में फ्रेंड्स एकेडमी ने गुरु गोविंद एकेडमी को 30 रन से हराया, जबकि श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ब्लू स्टार एकेडमी ने यशराज एकेडमी को नौ विकेट से मात दी।
यशराज एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में मात्र 102 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से संदीप पाल ने 31 रन बनाए। ब्लू स्टार की ओर से नैतिक ने तीन, अनुकल्प व नयन सिंह ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू स्टार एकेडमी ने 16.1 ओवर में महज एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए और मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अनुकल्प सैनी ने 52 रन और रुद्र रावत ने 41 रन की नाबाद पारियां खेलीं। अनुकल्प सैनी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत से लीग में ब्लू स्टार एकेडमी की स्थिति मजबूत हुई है।
मोबाइल लूटकर भागे शातिर स्कूटी समेत गिरे, कानपुर में पकड़े गए
कानपुर में किशोर की तेज रफ्तार कार ने छात्र और रिक्शा को मारी टक्कर, बर्तन भी तोड़े
कानपुर में वसंत पंचमी पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सिख समुदाय ने मनाया उत्सव
बिना लेआउट पास प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, कानपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
सेना के पैराशूट की गुणवत्ता जांची, DGQA टीम ने पैराशूट फैक्ट्री का किया निरीक्षण
कानपुर में राष्ट्र चेतना पर ABVP की संगोष्ठी, युवाओं को किया प्रेरित
ब्लू स्टार की शानदार जीत, यशराज एकेडमी को 9 विकेट से हराया | cricket news
कानपुर में 900 और रजिस्ट्रियों में मिला फर्जी पैन, जांच जारी
