कानपुर: कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया गिट्टी लदा ट्रक, Ramadevi Flyover पर हादसा
कानपुर के रामादेवी फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के घना कोहरा एक बड़े हादसे का कारण बना। गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा एक ट्रक रैंप पर चढ़ने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में चालक और कंडक्टर दोनों बाल-बाल बच गए।
महोबा निवासी चालक चेतन ने बताया कि वह अपने कंडक्टर पुष्पेंद्र के साथ कबरई से गिट्टी लेकर लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे जब वे रामादेवी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो अत्यधिक कोहरे के कारण उन्हें रैंप का अंदाजा नहीं लगा और ट्रक सीधे डिवाइडर में जा घुसा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने तुरंत क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवा दिया, जिससे यातायात जल्द ही सामान्य हो गया।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
Kanpur Metro: आईआईटी-नौबस्ता अप-लाइन पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगा ट्रायल
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया रामादेवी चौराहे का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम पर दिए सख्त निर्देश (Kanpur news)
Kanpur Cricket News: रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को हराया
कानपुर के तलाकमहल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक (Kanpur fire news)
कानपुर में KDA संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, काम के तनाव में था (Kanpur news)
