Kanpur Traffic Diversion: 1 से 5 फरवरी तक इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन, Ravidas Jayanti पर भी बदलाव
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बदला है। यह डायवर्जन 1 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। पहला बदलाव सोटे बाबा मंदिर से दीप तिराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण किया गया है, जबकि दूसरा बदलाव संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के मद्देनजर मोतीझील चौराहे के आसपास लागू किया गया है।
सड़क चौड़ीकरण के कारण डायवर्जन (1-5 फरवरी)
सोटे बाबा मंदिर से दीप तिराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर 1 फरवरी से 5 फरवरी तक रोक रहेगी। इन वाहनों को गोशाला चौराहा से ही दाहिने या बाएं मुड़कर बारादेवी या गोशाला द्वितीय की ओर जाना होगा। इसी तरह, दीप तिराहे से गोशाला चौराहा की तरफ आने वाले और गोशाला चौराहा से दीप तिराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को किदवई नगर थाना चौराहे से दाहिने या बाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर निकलना होगा।
रविदास जयंती शोभा यात्रा के लिए डायवर्जन (1 फरवरी)
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर मोतीझील चौराहे के चौतरफा डायवर्जन 1 फरवरी को दोपहर 1 बजे से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। मोतीझील की तरफ से कर्नलगंज या परेड चौराहा जाने वाले वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप पार्क तिराहा से बाएं मुड़कर पालिका स्टेडियम होते हुए ईदगाह चौकी चौराहा से छह बगलिया चौराहा होकर जाना होगा।
छह बगलिया चौराहे से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहा से बाएं पालिका स्टेडियम की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को चांदनी हॉस्पिटल, बेनाझाबर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाना होगा। कर्नलगंज या चुन्नीगंज से आने वाले वाहन जिन्हें हर्ष नगर पेट्रोल पंप या मोतीझील की तरफ जाना है, वे बकरमंडी ढाल या बजरिया से सीधे रामबाग तिराहे से ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए जा सकेंगे। ग्रीनपार्क (वीआईपी रोड) की तरफ से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, उन्हें गुप्तार घाट, किला तिराहा से झाड़ीबाबा होते हुए निकलना होगा।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता से निकाला जाएगा।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
Kanpur Metro: आईआईटी-नौबस्ता अप-लाइन पर टेस्टिंग की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगा ट्रायल
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया रामादेवी चौराहे का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम पर दिए सख्त निर्देश (Kanpur news)
Kanpur Cricket News: रोमांचक मुकाबले में आरपीसीए श्याम नगर ने चैलेंजर्स इलेवन को हराया
कानपुर के तलाकमहल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक (Kanpur fire news)
कानपुर में KDA संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, काम के तनाव में था (Kanpur news)
