Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
कानपुर के गुजैनी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं एक युवक की सरेराह पिटाई कर रही हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में महिलाएं युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से मारती दिख रही हैं। इस दौरान एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं।” यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह घटना तब सामने आई जब महिलाओं ने पहले ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए गुजैनी थाने में एफआईआर दर्ज करा रखी थी। महिलाओं का आरोप था कि युवक ने 9 मार्च को उन्हें काम पर जाते समय रोका, गाली दी और छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि युवक ने उनके बाल पकड़कर गिरा दिया और गर्दन पर नोचा।
हालांकि, वायरल वीडियो में आरोप लगाने वाली महिलाएं ही युवक को पीटती नजर आ रही हैं। इस विरोधाभास के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वीडियो की सच्चाई जानने के बाद दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
कानपुर में अवैध पार्किंग पर नगर आयुक्त का एक्शन, Zonal Officers को नोटिस
