Kanpur news: पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
कानपुर के चकेरी स्थित केडीए चौराहे पर एक पिज्जा शॉप में शुक्रवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर भागना पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।
पिज्जा हॉलिक नाम की यह दुकान जगईपुरवा निवासी जूली सिंह की है। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद होने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और कर्मचारियों को बाहर निकलने में मदद की।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों की मदद से दुकान का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जाजमऊ अग्निश्र अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
कानपुर में गैस संकट से ठप हुआ स्ट्रीट फूड कारोबार, ‘Kanpur news’ में वेंडर्स बोले- कोरोना से भी बुरा हाल
कानपुर में पुलिस की लापरवाही, 26 दिन बाद CM पोर्टल पर शिकायत से दर्ज हुई FIR | Kanpur news
Kanpur news: CSJMU में भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं पर मंथन, कुलपति ने बताया महत्व
कानपुर में दर्दनाक हादसा: बिना हेलमेट स्कूटी चला रही छात्रा की मौत, हेड इंजरी बनी वजह
