Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों ने सोमवार को अधिक परीक्षा शुल्क वसूले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। विधि छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स), बीटेक और बायोटेक जैसे पाठ्यक्रमों के छात्रों से निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है। छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया है, लेकिन महाविद्यालय मनमाने ढंग से अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं।
छात्रों ने डिग्री में त्रुटि सुधार के नाम पर भी वसूली की शिकायत की। उनका आरोप है कि कई बार विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री में नाम या अन्य विवरण में गलती हो जाती है। ऐसे मामलों में सुधार कराने के लिए भी छात्रों से दोबारा शुल्क वसूला जाता है, जबकि यह गलती विश्वविद्यालय या महाविद्यालय की होती है। छात्र नेता अनुज त्रिपाठी ने सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने और छात्रों को राहत दिलाने की अपील की है।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
कानपुर में अवैध पार्किंग पर नगर आयुक्त का एक्शन, Zonal Officers को नोटिस
