Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को माघ मेला के श्रद्धालुओं और आरओ परीक्षा के परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की वापसी और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से स्टेशन पर दबाव बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने तत्काल दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। पहली ट्रेन दोपहर पौने दो बजे और दूसरी शाम छह बजे रवाना की गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह सक्रिय रहे। प्लेटफॉर्मों पर क्यूआरटी टीमें तैनात की गईं और जवानों ने गश्त की।
अनुमान था कि करीब दो लाख लोगों की अतिरिक्त भीड़ हो सकती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया को भी चालू किया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को कतारबद्ध कर विभिन्न रूटों की ट्रेनों से रवाना किया। कुछ यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोककर उनके रूट की ट्रेन आने पर ही आगे बढ़ने दिया गया। गोविंदपुरी स्टेशन पर भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहां दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं।
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध
कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति
फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
कानपुर में KDA का खौफ: अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने खुद तोड़े निर्माण, 12 बीघा और चिह्नित
