0

कानपुर: वकीलों ने नवाबगंज थाने का किया घेराव, 10 थानों की फोर्स और PAC तैनात

By Feb 1, 2026

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। यह खबर कचहरी परिसर में फैलते ही बड़ी संख्या में वकील नवाबगंज थाने पहुंच गए और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राकेश तिवारी को छोड़ने की मांग पर अड़ गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को 10 थानों की फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। देर रात तक नवाबगंज थाना छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान थाने पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। एक पक्ष पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था, तो दूसरा पक्ष ‘पुलिस जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा था। वकीलों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि यह कार्रवाई राजाराम वर्मा हत्याकांड की जांच के सिलसिले में की गई है। जांच में सामने आया है कि राजाराम वर्मा की हत्या का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसके लिए चौबेपुर के दिलनियाज को सुपारी दी गई थी। हत्या के बाद उसे केवल 13 हजार रुपये ही मिले थे, जिसके बाद वह बिठूर फत्तेपुर निवासी अंकित यादव और पूर्व महामंत्री के विरोध में था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसने अंकित यादव को कोर्ट और जेल दोनों जगह पीटा भी था और वह हत्या की योजना बना रहा था। पूछताछ में उसने पूरी घटना खोलकर रख दी, जिससे कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली।

जांच में यह भी सामने आया कि राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा ने 2018 में दो वकीलों से जमीन का सौदा किया था। राजाराम की हत्या के बाद दोनों वकीलों ने खुद को एग्रीमेंट से अलग कर लिया। इसके बाद पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी ने उसी जमीन का एग्रीमेंट किया और कुछ करोड़ रुपये में एनआरआई सिटी के निदेशकों से सौदा कर लिया। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, पहले और दूसरे एग्रीमेंट में गवाह राजबहादुर है, जो राजाराम वर्मा की हत्या में नामजद आरोपी भी है। इन तथ्यों के आधार पर ही पूछताछ की गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में मैस्कर घाट के सामने जंगल के ढलान पर पानी से भरे एक गड्ढे में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को...
By Feb 1, 2026

कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन

कानपुर में फाल्गुन मेले के उपलक्ष्य में रविवार को श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा निकाली गई। सवाई सिंह के हाता स्थित ठाकुर राधा कृष्ण विराजमान मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा कमला टावर स्थित...
By Feb 1, 2026

कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news

कानपुर के विकास नगर स्थित शकुंतला शक्ति पीठ में आयोजित राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ का रविवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान सवा लाख गुलाब और कमल के पुष्पों से महायज्ञ में आहुति...
By Feb 1, 2026

कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम के खिलाफ रविवार को सैकड़ों ई-ऑटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में अपने वाहन खड़े कर दिए और चक्का जाम कर दिया।...
By Feb 1, 2026

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध

कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियमों के खिलाफ ई-ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ई-ऑटो चालकों ने निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में अपने वाहन खड़े कर विरोध...
By Feb 1, 2026

कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति

कानपुर के विकास नगर स्थित शकुंतला शक्ति पीठ में आयोजित राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति में सवा लाख गुलाब और कमल के पुष्पों की आहुति दी गई। इस...
By Feb 1, 2026

Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को माघ मेला के श्रद्धालुओं और आरओ परीक्षा के परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की वापसी और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की...
By Feb 1, 2026

फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच

रविवार को फील्डगन फैक्ट्री मैदान में अंतर-अनुभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य महाप्रबंधक कुमार राकेश सिन्हा, महाप्रबंधक एसके गुंड और महाप्रबंधक एहतेशाम अख्तर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह...
By Feb 1, 2026

साझा करें