कानपुर: अंडर-13 क्रिकेट लीग में HS Academy ने Kanpur South को हराया
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में एचएस एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में एचएस एकेडमी ने कानपुर साउथ को तीन विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ एकेडमी की टीम 28.5 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सार्थक राणा ने 31 रन और मानस ने 20 रन का योगदान दिया। एचएस एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सेजल ने चार और चिमन्य गौड़ ने तीन विकेट चटकाए।
127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एचएस एकेडमी ने 34.1 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। एचएस एकेडमी की जीत में विराट ने अहम भूमिका निभाई और नाबाद 45 रनों की पारी खेली। कानपुर साउथ के गेंदबाजों में आदित्य श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए, जबकि विनम्र तिवारी और अर्पित राय को एक-एक सफलता मिली। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सेजल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।
Kanpur cricket news: समन्वय दीक्षित की पारी से कानपुर क्रिकेटर्स ने जीता मैच
कानपुर क्रिकेट लीग: सी स्पोर्टिंग ने स्पार्क को 5 रन से हराया, रोमांचक रहा मुकाबला (Kanpur cricket news)
कानपुर में सांड का आतंक: परचून दुकानदार की जान लेने के बाद फरार हुआ ‘हत्यारा’ सांड, तलाश जारी
‘मैं ठाकुर हूं’ विवाद पर बैंककर्मी ने जारी किया वीडियो, Kanpur news में बताई पूरी सच्चाई
कानपुर में ‘ठाकुर हूं’ कहने वाली बैंककर्मी का नया वीडियो, बताई पूरी सच्चाई | Kanpur news
कानपुर news: विधायक के ड्राइवर ने गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात, FIR दर्ज
कानपुर में भागवत कथा: आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी बोले- माता-पिता की सेवा से मिलती है प्रभु की कृपा
