Kanpur Dehat news: नहर में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी
कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में खासबरा गांव के पास नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार दोपहर बाद मवेशी चराने गए लोगों ने नहर में शव को उतराते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। नवजात शिशु का शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नवजात को नहर में फेंकने के पीछे किसका हाथ है और क्या यह कोई आपराधिक कृत्य है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
