0

Kanpur Dehat news: रसूलाबाद में डीसीएम ने बाइक सवार को कुचला, श्रमिक की मौत से परिवार में मातम

By Jan 17, 2026

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कस्बे में शनिवार को बेला-कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार श्रमिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रमिक आदित्य राजपूत (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

मृतक आदित्य राजपूत मित्रसेनपुर गांव के उसरी मजरा का निवासी था। वह राजमिस्त्री के साथ ईंट गारा देने का काम करता था। दो दिन पहले वह अपनी चचेरी बहन पिंकी के यहां औरैया गया था। शनिवार को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। रसूलाबाद कस्बे में दोपहर के समय डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आदित्य को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुमन बदहवास हो गई, जबकि इकलौते बेटे की मौत से मां राम सिया बेहाल हैं। मृतक के चार पुत्रों दीपक, आयुष, निर्मल और निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत; परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रसूलाबाद कस्बे में शनिवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से 40 वर्षीय आदित्य राजपूत की मौत हो...
By Jan 17, 2026

कानपुर देहात: cyber fraud के शिकार युवक को 24 घंटे में वापस मिले 25 हजार रुपये

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत पहुंचाई है। पातेपुर अकबरपुर निवासी बलवीर सिंह के खाते से 16 जनवरी को 25...
By Jan 17, 2026

कानपुर देहात: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने 24 घंटे में वापस कराए 25 हजार रुपये | Kanpur Dehat cyber crime news

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। पातेपुर निवासी बलवीर सिंह के खाते से 16 जनवरी को 25 हजार रुपये...
By Jan 17, 2026

कानपुर देहात में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

कानपुर देहात में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। रनिया कस्बे के पास कानपुर-औरैया हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक कोहरे के कारण हुए...
By Jan 17, 2026

कानपुर देहात में घने कोहरे से बढ़ी गलन, जनजीवन प्रभावित (Kanpur Dehat weather news)

कानपुर देहात में शनिवार सुबह घने कोहरे और तेज शीतलहर के साथ हुई। अचानक हुए इस बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता...
By Jan 17, 2026

Kanpur Dehat crime news: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

कानपुर देहात की स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-13 ने 2018 के एक दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20...
By Jan 17, 2026

कानपुर देहात: शिवली में पिकअप की टक्कर से कैंटीन संचालक की मौत, परिजनों में कोहराम (Kanpur Dehat news)

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक...
By Jan 17, 2026

साझा करें