कानपुर दीक्षांत समारोह: सर पदमपत स्कूल में 200 मेधावी सम्मानित, मीनाक्षी गोयल को 400/400 अंक
कानपुर के सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में रविवार को एक ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। यह पहली बार था जब स्कूल ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए इस तरह के औपचारिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को उनके अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर ब्रजभूषण थे। उनके साथ अमृता भूषण, पार्थो पी कर और प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह की यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और उन्हें उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी।
इस वर्ष की टॉपर मीनाक्षी गोयल को 400 में से 400 अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से मनोरमा गोविंद हरि सिंघानिया, अभिषेक सिंघानिया और वर्षा सिंघानिया ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।
