जूनियर हॉकी विश्व कप: भारत का 9 साल बाद खिताब जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जर्मनी ने 5-1 से रौंदा
भारत का नौ साल बाद एफआइएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने का सपना रविवार को टूट गया है। जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को 5-1 से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत ने आखिरी बार 2016 में जूनियर विश्व कप का खिताब जीता था।
मैच में जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम की गलतियों का पूरा फायदा उठाया। जर्मनी के लिए लुकास कोसेल ने दो गोल (14वें, 30वें मिनट) दागे, जबकि टाइटस वेक्स (15वें मिनट), जोनास वोन जर्सम (40वें मिनट) और बेन हैशबाक (49वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल 51वें मिनट में अनमोल एक्का ने किया।
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला तीसरे स्थान के लिए अर्जेंटीना से होगा, जो बुधवार को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला जर्मनी और स्पेन के बीच होगा। स्पेन ने दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
