33 साल बाद लौटीं ‘जुम्मा चुम्मा’ गर्ल किमी काटकर, जानिए क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?
कभी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली किमी काटकर 33 साल बाद फिर से सुर्खियों में हैं। ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं किमी 1992 में अचानक फिल्मों से गायब हो गईं थीं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
हाल ही में अभिनेत्री दिव्या सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किमी काटकर की एक तस्वीर साझा की। एक तस्वीर में दिव्या और किमी साथ दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में किमी दिव्या की दिवंगत बेटी के साथ हैं। पोस्ट में दिव्या ने किमी को अपनी मौसी बताया है। तभी से किमी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें देखकर हैरान हैं।
किमी काटकर ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म ‘पत्थर दिल’ से की थी। उसी साल वह ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ में भी दिखीं। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1991 में आई फिल्म ‘हम’ से मिली, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ थीं। फिल्म का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सुपरहिट हुआ और किमी रातोंरात स्टार बन गईं।
किमी ने ‘मेरा लहू’, ‘दरियादिल’, ‘इललीगल कानून’, ‘वर्दी’ और ‘मर्द की जुबान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन 1992 में आई फिल्म ‘हमला’ के बाद उन्होंने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया। उनके इस फैसले से फैंस को बड़ा झटका लगा था।
एक इंटरव्यू में किमी ने खुद खुलासा किया था कि वह फिल्मों से ऊब चुकी थीं और इंडस्ट्री से तंग आ गई थीं। उन्होंने फोटोग्राफर शांतनु श्योरे से शादी करने का फैसला किया और हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दी। किमी ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ ‘हम’ करने के बाद उन्हें लगा कि अब हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। किमी ने यह भी बताया कि ‘हम’ के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन शादी का फैसला करने के बाद उन्होंने सभी ठुकरा दिए। इतना ही नहीं, उन्हें कुछ फिल्मों के साइनिंग अमाउंट भी वापस करने पड़े थे।
शादी के कुछ साल बाद किमी अपने पति और बेटे सिद्धांत के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं। उस समय उनका बेटा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और डॉक्टरों ने विदेश में इलाज की सलाह दी थी। अपने बेटे की जान बचाने के लिए किमी ने सब कुछ छोड़ दिया।
करीब पांच साल ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद किमी अब अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं। उनके पति शांतनु ‘द वन स्कूल गोवा’ के संस्थापक हैं। फिल्मों से दूर किमी पूरी तरह से अपने परिवार की देखभाल में समर्पित हैं।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
