0

जश्न-ए-रेख़्ता 2025: तहजीब, नजाकत और नफासत संग चला मौसिकी का जादू, कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

By Dec 10, 2025

सराय काले खां स्थित बांसेरा पार्क में रेख्ता फाउंडेशन की ओर से चल रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन लखनवी अंदाज का जादू चला। उर्दू शायरों के फिल्मी शाहकार के तहत यादगार फिल्मी गीत और उन पर कथक की लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने-गुनगुनाने पर मजबूर किया। हुमा खलील के निर्देशन में कलाकारों ने तहजीब, नजाकत और नफासत के हर रंग को अपने नूरानी नृत्य में उकेरा।

इससे पहले संगीतकार सलीम-सुलेमान ने प्रस्तुति दी। उन्होंने “नूर-ए-इलाही…”, “अली मौला…” आदि से सूफी संगीत की परंपरा से जोड़ा। वहीं वसीम बरेलवी, विजेंद्र सिंह परवाज, जावेद अख्तर, हिलाल फरीद जैसे शायरों ने दिल्लीवासियों को मुहब्बत की भीनी खुशबू के अहसास से सराबोर किया। विजेंद्र सिंह परवाज ने वतनपरस्ती को बयान करते हुए कहा, “जर्रा-जर्रा तेरी धरती का गुलों सा महके, सबको रास आए ऐ खुदा मेरा वतन की खुशबू”। वहीं अज्म शाकिरी के शेर “तेरे ख्याल के शम्आ जलाए बैठे हैं, कोई तो फूल चढ़ाए इसी तमन्ना में, हम अपने आपको पत्थर बनाए बैठे हैं” ने खूब वाहवाही बटोरी।

दयार-ए-इजहार के तहत मिर्जा गालिब पर आधारित ड्रमेटिक रीडिंग में शेखर सुमन ने गालिब के दौर को जीवंत किया तो वहीं साहित्यिक विमर्श “रश्म-उल-खत” में उर्दू, देवनागरी और रोमन स्क्रिप्ट पर चर्चा की गई। कवि व लेखक जावेद अख्तर ने भारतीय संस्कृति में विदेशी शब्दों को आत्मसात किए जाने का सिलसिला सुनाया। उन्होंने कहा, रिक्शा को सभी को लोग आमतौर पर आटोरिक्शा कहते हैं। जबकि आटो ग्रीक शब्द है और रिक्शा जर्मन शब्द है। दोनों यहां इंडिया में आकर मिले। वहीं जूही बब्बर सोनी ने एकल नाट्य प्रस्तुति में आजादी के पहले और बाद के सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक परिदृश्य को उकेरा। इसका निर्देशन मकरंद देशपांडे ने किया। ध्रुव सांगरी ने नुसरत फतेह अली खां की मशहूर सूफी कव्वाली “शाहे मर्दान-ए-अली…” और “अली मौला, अली मौला…” से महफिल में चार चांद लगाया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें