0

जमशेदपुर: बैकुंठ अपार्टमेंट में 20 लाख की चोरी, सीए के फ्लैट से जेवरात गायब

By Dec 6, 2025

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। डिकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल के फ्लैट से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों के अनुसार, चोरी किए गए जेवरातों की कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार रात की है। प्रवीण गोयल और उनका परिवार रोज की तरह अपने प्रथम तल्ले वाले फ्लैट में सो रहा था। जब वे देर रात तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में सोने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला गायब है और सिर्फ चिटकनी लगी हुई है। अंदर जाने पर कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। लॉक कटर से काटा गया ताला फर्श पर पड़ा था, जिससे स्पष्ट था कि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। जांच करने पर अलमारी से कीमती आभूषण गायब मिले।

प्रवीण गोयल ने आशंका जताई है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ दिन में ही सुनसान समय का फायदा उठाकर इस चोरी को अंजाम दिया है। घटना की सूचना तत्काल जुगसलाई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा, पुलिस अन्य फ्लैटवासियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के संबंध में कोई सुराग मिल सके। इस वारदात से अपार्टमेंट के अन्य निवासियों में भी भय का माहौल है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कोल्हान में ठंड का प्रकोप: पारा 8 डिग्री पर, बीमारियों का खतरा बढ़ा

कोल्हान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है, जहां पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज...
By Dec 6, 2025

साझा करें