आगरा दिल्ली हाईवे पर जाम का कहर, मेट्रो निर्माण से 5 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा
आगरा दिल्ली हाईवे और माल रोड पर सोमवार को वाहनों के भारी दबाव के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गुरुद्वारा गुरु का ताल हाईवे पर आवागमन के लिए केवल एक लेन उपलब्ध होने और मेट्रो निर्माण के लिए की गई बैरिकेडिंग के कारण वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। आइएसबीटी से सिकंदरा तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे पांच मिनट की दूरी तय करने में भी एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
इसके अतिरिक्त, भगवान टाकीज से खंदारी सर्विस रोड पर पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सर्विस रोड जलमग्न हो गई, जिससे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पुरानी मंडी चौराहे से किला मार्ग पर गंगाजल लाइन डालने के कार्य के कारण भी यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे वाहनों को लंबे मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। इन सभी कारणों से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आरटीई एडमिशन 2026-27: निजी स्कूलों में दाखिला न लेने पर रद्द होगी मान्यता, मिशनरी स्कूल भी बाध्य
मिड डे मील की गुणवत्ता जांची, बीएसए ने छात्राओं संग चखा भोजन, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं | Mid Day Meal
आगरा में पिल्लों की मौत पर दो पक्षों में मारपीट, तीन पर हुई शांतिभंग की कार्रवाई
आगरा में नाई की मंडी फोम गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
आगरा में 22 जनवरी को बारिश से बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के आसार
नगला कली में 88.44 लाख से सड़कों और नालियों का होगा कायाकल्प, बदलेगी इलाके की तस्वीर
आगरा कॉलेज में पेड़ कटाई पर एनजीटी का सख्त रुख, रिपोर्ट तलब
ग्रेटर आगरा के लिए 225 करोड़ की नई ग्रांट, टाउनशिप विकास की योजना
