आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
आगरा में भोले बाबा ग्रुप और उससे जुड़े डेयरी कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। यह छापेमारी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के 35 ठिकानों पर चल रही है। जांच में करोड़ों रुपये के नकद लेन-देन और संपत्ति में किए गए बड़े निवेश के साक्ष्य मिले हैं, जिनका लेखा-जोखा टैक्स रिटर्न में नहीं दिया गया था।
आयकर विभाग की टीम को कच्चे कागजों पर किए गए लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं। इन रिकॉर्ड्स के अनुसार, खरीदारों से बड़ी मात्रा में नकदी एडवांस के रूप में ली गई थी। 50 लाख रुपये या उससे अधिक के कई सौदे लेखा पुस्तकों में दर्ज नहीं किए गए थे। इस अघोषित नकदी का उपयोग बाद में संपत्ति में निवेश के लिए किया गया।
आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा, कानपुर के प्रधान निदेशक अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग को संदेह है कि यह कर चोरी 1000 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है। सही आंकड़ा अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। 150 लोगों की टीमें आगरा, दिल्ली, नोएडा, कानपुर, अलीगढ़, सिरसागंज, बीकानेर, दौसा, भरतपुर, जोधपुर और धौलपुर में जांच कर रही हैं।
Agra railway news: आगरा मंडल में कुली का किराया बढ़ा, 40 किलो वजन के लिए अब 80 रुपये देने होंगे
आगरा रेल मंडल में Coolie Rate में बदलाव, 40 किलो वजन के लिए अब 80 रुपये मिलेंगे
आगरा में फैक्ट्री कर्मी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी (Agra crime news)
आगरा में Voter ID बनवाने का मौका, रविवार को लगेगा विशेष कैंप
आगरा में 48 लाख की धोखाधड़ी, बंगाल की कंपनियों ने नहीं किया सरसों तेल का भुगतान; agra news
Agra news: सरसों तेल कंपनी से 48 लाख की धोखाधड़ी, बंगाल की तीन फर्मों पर केस दर्ज
Agra News: आज है वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, जानें क्या करना होगा
ताजमहल उर्स: 1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई गई, Free Entry से उमड़े पर्यटक
