ईरान-इजरायल तनाव: Lucknow Airport से 7 फ्लाइटें रद्द, 300 यात्रियों को परेशानी
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी दिखने लगा है। खाड़ी देशों के एयरस्पेस में सुरक्षा कारणों से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। इसके चलते शुक्रवार को दुबई, अबू धाबी, शारजाह और रियाद जाने वाली सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। इन उड़ानों के रद्द होने से 300 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े।
यात्रियों को हो रही भारी असुविधा
सीधी उड़ानों के रद्द होने के कारण यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल उनका यात्रा समय बढ़ गया है, बल्कि किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। देवरिया के मोहम्मद शोएब ने बताया कि सीधी फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें दुबई से पहले बेंगलुरु आना पड़ा और फिर वहां से लखनऊ के लिए दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी। इस प्रक्रिया में उनका यात्रा समय 4-5 घंटे से बढ़कर 10-12 घंटे हो गया। खलीलाबाद के दीपचंद्र ने भी इसी तरह की परेशानी बताई।
एयरपोर्ट पर रिफंड की प्रक्रिया जारी
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रद्द हुई उड़ानों के 300 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। एयरलाइनों की ओर से अब तक करीब सवा दो लाख रुपये का रिफंड जारी किया गया है। हालांकि, शुक्रवार को दुबई से दो उड़ानें 230 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचीं, लेकिन खाड़ी देशों के लिए जाने वाली उड़ानों की संख्या में कमी आई है।
लखनऊ में CM योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन, Maulana Abdullah का पुतला फूंका
लखनऊ: Iran पर हमले के विरोध में Eid की नमाज पर काली पट्टी बांधने की अपील
Lucknow news: नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया 40% बढ़ा, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
लखनऊ के रेलवे स्टेशन बने ‘Lucknow shooting location’ के हॉटस्पॉट, अमिताभ से आयुष्मान तक ने की शूटिंग
लखनऊ में दो घरों से 25 लाख की चोरी, प्रोफेसर और नेवी अफसर के घर को बनाया निशाना | Lucknow Crime News
