कानपुर में आज होगा अंतर्राष्ट्रीय दंगल, साक्षी मलिक और नरसिंह यादव दिखाएंगे दम
कानपुर में आज एक अंतर्राष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और नरसिंह यादव समेत देश के कई नामी पहलवान अपनी ताकत दिखाएंगे। इस दंगल में ईरान के दो पहलवान भी हिस्सा लेने कानपुर पहुंचे हैं। यह आयोजन चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर मेहरबान सिंह का पुरवा में हो रहा है।
पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव हर साल अपने पिता की पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन करते हैं। इस साल इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। दंगल में देश के प्रमुख पहलवानों को टक्कर देने के लिए ईरान से इरफान और हामिद भी आ रहे हैं।
आयोजन समिति के सदस्य चौधरी मोहित यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज से जुड़े गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर, मध्य प्रदेश से राज्य मंत्री कृष्णा गौर, बिहार के पूर्व सांसद साधु यादव और झारखंड से पूर्व मंत्री मनोज यादव भी शिरकत करेंगे। दंगल में हरियाणा के हिन्द केसरी दिनेश, हिन्द केसरी भोला कासनी, भारत केसरी आशीष, भारत केसरी सारिका, हिन्द केसरी प्रियंका, चंडीगढ़ के भारत केसरी अजय गुर्जर, पंजाब के भारत केसरी भोला, भारत केसरी सद्दाम, राजस्थान के भारत केसरी सुमित, दिल्ली के हिन्द केसरी नासिर और उत्तर प्रदेश के हिन्द केसरी कलवा गुर्जर जैसे पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे।
CSA University Kanpur news: छात्रों को मिला 6.62 लाख का पैकेज, 15 का चयन
कानपुर CSA यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों को लाखों का जॉब पैकेज
कानपुर में भीषण जाम, लेनिन पार्क से हरसहाय कॉलेज तक फंसी एंबुलेंस; Kanpur traffic news
Kanpur news: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 20 लाख रुपये हड़पे
कानपुर: ग्रीनपार्क हॉस्टल और येलो टीम के बीच होगा जूनियर क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
कानपुर में चोरी की लगातार वारदातें, पुलिस कर रही जांच (Kanpur crime news)
कानपुर में CA से 30 लाख की ठगी, भतीजे-भतीजी ने OTS के नाम पर हड़पे पैसे (Kanpur news)
कानपुर में 12 दिनों तक रहेगी जल आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी | Kanpur news
