देशभर में डेयरी कारोबारियों पर Income Tax Raid, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा
आयकर विभाग ने देशभर में फैले डेयरी कारोबारियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के 35 से अधिक ठिकानों पर 39 घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच के दायरे में भोले बाबा ग्रुप, दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड और पोद्दार मिल्क प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
आयकर विभाग की टीमों ने आगरा, कानपुर, अलीगढ़, सिरसागंज, जोधपुर, बीकानेर, दौसा और धौलपुर सहित कई शहरों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई कर चोरी और बेनामी संपत्तियों में निवेश की जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई थी।
जांच के दौरान, आयकर विभाग को करोड़ों रुपये की अघोषित नकदी, गहने और संपत्ति में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई बेनामी संपत्तियों के साक्ष्य भी हाथ लगे हैं, जिन्हें आय में घोषित नहीं किया गया था। टीमों ने कंपनी के लेनदेन रसीदों में गड़बड़ी पाई है और उत्पादन व लेनदेन के विवरणों को जुटाने के लिए कंप्यूटर हार्डडिस्क और रजिस्टर जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के 150 से अधिक आयकर अधिकारी शामिल थे। जांच का मुख्य केंद्र कानपुर देहात स्थित जैनपुर और छतेनी गांव में भोले बाबा डेयरी के प्लांट रहे, जहां दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
