0

मिनी सचिवालय का उद्घाटन: ओमप्रकाश राजभर बोले – अब गांव में ही मिलेंगी सारी सरकारी सुविधाएं, लोगों की भागदौड़ खत्म

By Dec 9, 2025

कैबिनेट पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को वाराणसी के पिंडरा विकास खंड के एक ग्राम सभा में नवनिर्मित मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण अब ग्रामीणों को सभी सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं। पहले छोटे-छोटे कामों के लिए शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और जन सेवा केंद्र जैसी सुविधाएं गांव में ही मिलेंगी, जिससे लोगों को काफी आसानी हो गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार गांव के निचले स्तर के लोगों की भागदौड़ कम करने के लिए हर गांव में मिनी सचिवालय स्थापित कर रही है। इन सचिवालयों में आवास, आय, जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनाए जाएंगे। मिनी सचिवालय को आम लोगों के लिए और अधिक सुव‍िधा जनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में गांव के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर सुभासपा के नेताओं और पंचायत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बुके देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश राजभर, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, सेक्रेटरी राकेश पाल, सुभासपा नेता गुलाम मोहम्मद, गणेश चौहान, पवन सिंह, उमेश राजभर, कैलाश राजभर, श्याम सुंदर पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली

वाराणसी में मोहनसराय-दीनदयाल उपाध्याय नगर-चकिया राज्य मार्ग (एसएच-120) के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 11.18 किमी हिस्से को सर्विस लेन सहित छह लेन व चार लेन में चौड़ा करने के इस कार्य...
By Dec 9, 2025

IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक कुल 181 कंपनियों ने 716 मेधावी छात्रों को जॉब ऑफर...
By Dec 9, 2025

19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद

वाराणसी में 19 वर्षीय वेदामूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने एक असाधारण आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के रहने वाले देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद (माध्यंदिन शाखा) के लगभग 2,000 मंत्रों के 'दण्डक्रम पारायणम्' को 50...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना दशाश्वमेध थाने के मीरघाट के सामने हुई, जहां तीन युवक स्नान कर रहे थे। तीनों गहरे पानी में चले...
By Dec 9, 2025

IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात के बाद से आरंभ कैंपस ड्राइव प्लेसमेंट में पहले ही दिन सोमवार की शाम तक 17 विद्यार्थियों को करोड़पति बनने का आमंत्रण देश-दुनिया की अनेक प्रसिद्ध कंपनियों ने...
By Dec 9, 2025

काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ

काशी तमिल संगमम् 4.0 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर हुआ, जिसने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को नई ऊर्जा दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य काशी और...
By Dec 9, 2025

निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’

वाराणसी जिले में हाईवे और रिंग रोड पर दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी इन हादसों का मुख्य कारण है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)...
By Dec 9, 2025

साझा करें