लखनऊ के कैफे में ग्राहकों को बंधक बनाकर रॉड से पीटा, 10 गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक कैफे मालिक और उसके कर्मचारियों की दबंगई सामने आई है। श्रीराम टावर के पास स्थित ग्लोब कैफे में गुरुवार देर रात चाय पीने आए दो ग्राहकों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। पीड़ितों के मुताबिक, उन्होंने चाय के साथ एक अतिरिक्त गिलास मांगा था, जिस पर कैफे मालिक मोहम्मद अजहर भड़क गया और गालीगलौज करने लगा।
जब ग्राहकों ने विरोध किया, तो अजहर ने अपने 10-12 कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों युवकों को कैफे के अंदर खींच लिया। कैफे का शटर बंद कर दिया गया और लोहे की रॉड व कलछुल से ग्राहकों को पीटा गया। पीड़ितों में से एक सैयद अबुल हसन ने बताया कि हमले में उनका सिर फट गया।
हमले के दौरान कैफे में मौजूद कुछ अन्य ग्राहकों ने किसी तरह शटर खुलवाया, जिसके बाद एक पीड़ित शिजान शेख भागकर बाहर निकला और अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कैफे मालिक अजहर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान कैफे संचालक और उसके साथियों ने उनकी सोने की चेन और 5,000 रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने कैफे संचालक अजहर, अदनान, सत्येंद्र, भुवनेश पांडेय, मो. शोहेब, उमेश श्रीवास्तव, अफान, कयूम, सर्वेश और नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
लखनऊ: दिमाग में कीड़े मिर्गी का मुख्य कारण, विशेषज्ञों ने बताया Neurocysticercosis का खतरा
लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, Angel One CEO की सेक्रेटरी बनकर 93 लाख ठगे
लखनऊ में हिंदू सम्मेलन: एकजुटता से राष्ट्र को सशक्त दिशा मिलेगी, बोले वक्ता
Lucknow news: हिंदू सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, कहा- संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त दिशा देगा
