लखनऊ में घरेलू कलह से युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से झगड़े के बाद खाया जहर | Lucknow news
लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शशांक प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है, जो कटरा विजन बेग का निवासी था और सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था।
मृतक के भाई विशाल ने बताया कि शशांक और उसकी पत्नी पूजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि शशांक का परिवार घर के एक अलग हिस्से में रहता था। शुक्रवार को फिर से दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद शशांक ने सल्फास खा लिया।
शशांक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया है।
लखनऊ के रहीमाबाद में बड़ा स्वास्थ्य संकट, रक्तदान करने वाले सभी लोग Hepatitis B संक्रमित मिले
लखनऊ में 12 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; ANTF की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ में online fraud के तीन मामले, महिला समेत तीन से ठगे लाखों रुपये
लखनऊ में हाईवोल्टेज ने फुंके उपकरण, कई इलाकों में बिजली संकट (Lucknow News)
लखनऊ: शहीद पथ पर बेकाबू कार पलटी, 3 युवक गंभीर रूप से घायल, [lucknow news]
लखनऊ में युवक के अपहरण मामले में दो और गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पकड़े गए
लखनऊ में बंद घरों को निशाना बना रहे चोर, Sports Teacher के घर 90 लाख की चोरी
लखनऊ: राजाजीपुरम में Smart Meter लगाने पर हंगामा, बिना आर्मर्ड केबल के हो रहा काम
