इगलास पुलिस ने भैंस चोर गैंग के पांच सदस्यों को हथियारों संग किया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
इगलास पुलिस ने कप्तान के सख्त निर्देशों के बाद भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गांव जवार के पांच चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन चाकू और भैंस चोरी से प्राप्त 1,09,700 रुपये नकद के साथ ही घटना में प्रयुक्त मैक्स वाहन भी बरामद किया है।
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कई स्थानों से भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले फिरोज, जान मौहम्मद, बाबला उर्फ चाँद, समीर और इस्मो उर्फ इस्माईल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन घटनाओं के खुलासे के लिए जुटी हुई थी और गुरुवार को पांचों को पकड़ लिया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धाराओं की वृद्धि की गई और अवैध असलाह की बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे दुधारू भैंसों की चोरी कर उन्हें मैक्स पिकअप में लादकर अलीगढ़, कासगंज जैसे जिलों में स्थित मीट फैक्ट्रियों में बेच देते थे। चोरी से प्राप्त रुपयों को वे अपनी जरूरतों में खर्च करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है।
अलीगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद: भाई-बहन के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
अलीगढ़ अस्पताल के एक्सरे में दिखी गले की चेन-पैंडल, जांच पर उठे सवाल
अलीगढ़: नाली निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को नगर आयुक्त की चेतावनी, दोबारा बनाने के निर्देश
अलीगढ़ में खेलते समय गटर में गिरा 6 साल का बच्चा, 11 घंटे बाद मिला मृत, child death news
