0

बरसाना में भीषण जाम से हाहाकार, राधा रानी के दर्शनों को तरसे श्रद्धालु; पैदल चलने को मजबूर हुए लोग

By Dec 10, 2025

वीकेंड पर लगने वाले जाम से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग जाम से कराह उठे। श्रद्धालुओं जाम में फंसे वाहनों को छोड़कर पैदल ही राधा रानी के दर्शनों को जाना पड़ा। रविवार को सुबह दस बजे से श्रद्धालुओं के वाहन कोसी रोड, गोवर्धन रोड, बस स्टैंड, पीली कोठी तिराहे, प्रिया कुण्ड मार्ग, रोपवे मार्ग भारी वाहन, छोटे वाहनों के कारण जाम में फंस गए। राधा रानी मंदिर दोपहर 2 बजे तक खुलने के कारण श्रद्धालु अपने वाहनों को जाम में छोड़ पैदल ही राधा रानी के दर्शनों को पहुंचना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आने वाले वाहनों को बाई पास बनाकर वहां से निकालना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों व आपात स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कहने को सड़के 100 फुट चौड़ी हैं, लेकिन गेस्ट हाउस संचालक हो या दुकानदार सभी ने सड़कों को दोनों तरफ से तीस से चालीस फीट तक घेर लिया है। प्रशासन को चाहिए कि कस्बे में मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बरसाना के मान मंदिर में गूंजी बधाई, धूमधाम से मनाया गया ठाकुर मान बिहारी लाल का पाटोत्सव

बरसाना के ब्रह्मंचल पर्वत पर स्थित मान मंदिर में विराजमान ठाकुर श्री मान बिहारी लाल जी का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में बरसाना व...
By Dec 10, 2025

साझा करें