0

ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; चार लोगों की दर्दनाक मौत

By Dec 17, 2025

ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर मंगलवार आधी रात को काले की ढाल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में अभी तक दो लोगों की पहचान हो पाई है, जबकि अन्य दो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: पहाड़ से ज्यादा ठंडे हुए मैदानी इलाके, कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है, लेकिन मैदानी...
By Dec 17, 2025

RTO के आदेश को ठेंगा, देहरादून में ओवरलोडिंग से बेखौफ विक्रम चालक!

देहरादून में परिवहन विभाग के आदेश के बावजूद विक्रम चालक मनमानी कर रहे हैं। शहर के विभिन्न रूटों पर विक्रम आठ से 10 यात्रियों को बैठाकर संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने हाल ही...
By Dec 17, 2025

साझा करें