0

गुरुग्राम में भीषण हादसा: अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो ट्रक में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

By Dec 10, 2025

गुरुग्राम जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास रविवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ऑटो उसमें भिड़ गया। इस हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत ऑटो चालक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, पीछे बैठे युवक की पहचान पानीपत के रहने वाले 32 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है। अशोक कुमार गुरुग्राम में रहकर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।

बताया जाता है कि रविवार अलसुबह चार बजे ड्यूटी के बाद अशोक कुमार ऑटो से सुभाष चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अंडरपास के आगे तेज रफ्तार एक ट्रक सोहना की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो पीछे से भिड़ गया। हादसे में ऑटो चालक और अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग इन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के परिवार को घटना के बारे में सूचना दी है। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी, भाभी ने छत से धक्का देकर ले ली जान!

गुरुग्राम में एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रोहित अपने बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी देने के लिए अपनी रिश्तेदार बबली के घर गया...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम: शहर को पानी सप्लाई करने वाली GWS नहर में आई दरार, खेतों में फैला पानी; जलापूर्ति पर संकट?

सोमवार सुबह चांदू गांव में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास, शहर को पानी सप्लाई करने वाली मेन नहर, गुड़गांव वॉटर सप्लाई (GWS) में अचानक एक बड़ी दरार आ गई, जिससे बड़ी दिक्कत हो गई। यह...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट बनी वजह?

गुरुग्राम के सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सोसायटी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर अंदर मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल...
By Dec 10, 2025

दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम पुलिस अलर्ट: इंटेलिजेंस यूनिट ने कसी कमर, अल-फलाह जैसी घटना रोकने की तैयारी

फरीदाबाद में अल-फलाह जैसी घटना और दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम की लोकल इंटेलिजेंस टीम ज्यादा सक्रिय हुई है, लेकिन पहले कई घटनाओं की जानकारी में यह टीम फेल हो चुकी है। दिल्ली धमाके के...
By Dec 10, 2025

साझा करें