महापुरुषों का सम्मान सामाजिक न्याय की दिशा में अहम: डॉ राजेश्वर सिंह
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के उन्नयन और सम्मान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा में बीते एक वर्ष से इसी भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले एक वर्ष में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 20 से अधिक प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में महाराजा बिजली पासी किला के पुनरुद्धार का मेगा प्रोजेक्ट भी तेजी से प्रगति पर है।
डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा और भव्य गुरु नानक द्वार का निर्माण कराया गया है। बहुत जल्द ही महाराणा प्रताप द्वार, रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा, वीरांगना अवंती बाई लोधी व उदा देवी पासी जी की प्रतिमा स्थापित होगी। यह पहल स्थानीय समुदायों में गौरव और जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देगी।
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन
आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news
शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र
यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी
झांसी में सनसनीखेज हत्या: गुजरात से लाई महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
काकोरी में प्लाटिंग साइट पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
