कानपुर में बारिश के बाद लगा भीषण जाम, ट्रैफिक रेंगता नजर आया
कानपुर शहर में शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के थमने के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे जगह-जगह भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जूही खलवा पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। गोविंदपुरी पुराना पुल पर लगे जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के विभिन्न मार्गों पर शाम पांच बजे से देर शाम तक यातायात रेंगता नजर आया।
रावतपुर तिराहे से कल्याणपुर की ओर जाने वाले जीटी रोड पर स्टेशन के सामने डग्गामार वाहनों के कारण भी शाम तक ट्रैफिक बाधित रहा। रामादेवी चौराहे पर यू-टर्न पर जलभराव के कारण इटावा, प्रयागराज और लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। कल्याणपुर क्रॉसिंग के दोनों ओर, रावतपुर तिराहे से कार्डियोलॉजी तक, कंपनीबाग से नवाबगंज, गंगा बैराज रोड, फूलबाग से नरोना और शहर के विभिन्न पुलों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के बाद अचानक बढ़े वाहन लोड के कारण मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जाम की समस्या देखी गई। इस जाम के कारण आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
कानपुर: एमआर ने की आत्महत्या, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, Kanpur suicide
कानपुर गंगापुल से अधेड़ ने लगाई छलांग, घरेलू विवाद बना वजह, नाविकों ने बचाई जान
कानपुर: विधि छात्रों को मिली बड़ी राहत, नहीं बर्बाद होगा साल, जानें क्या है new rule
कानपुर: 23 महीने बाद जगदीश पाल की बहाली, CSJM University में जल्द शुरू होगा काम
धार्मिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी पर जोर, राष्ट्र निर्माण का संदेश
कानपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.09 लाख की ठगी, FIR दर्ज
पूर्णचंद्र स्कूल की टीम राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
कानपुर मंडल टीम का चयन, गगन पाल बने फुटबॉल टीम के कप्तान
