0

हरिद्वार: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, ID मांगना पड़ा महंगा; कार सवारों ने बैरियर तोड़कर कर्मियों को पीटा

By Dec 10, 2025

बहादराबाद टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब तीन बजे एक कार बूथ नंबर-11 पर आकर रुकी। टोल कलेक्टर ने कार के चालक से टैक्स मांगा तो उसने खुद को लोकल बताते हुए बैरियर हटाने के लिए कहा। इस पर टोल कलेक्टर ने उनसे आइडी या आधार कार्ड मांग लिया।

आइडी मांगने पर एक युवक कार से उतरकर बैरियर हटाने लगा। टोल कलेक्टर ने इसकी जानकारी सीनियर शिफ्ट इंचार्ज को दी। आरोपितों ने मौके पर पहुंचे शिफ्ट इंचार्ज के साथ गाली-गलौज करते हुए बैरियर तोड़ दिया। गाड़ी आगे खड़ी कर लाठी-डंडे लेकर वापस आए और टोल कर्मी राजेश व जीवनलाल के साथ मारपीट की।

भीड़ जमा होती देख आरोपित कार छोड़कर भाग निकले। टोल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल टोल कर्मी जीवनलाल को अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मौत का रास्ता बनी हरिद्वार की कनखल-लक्सर रोड, हर महीने जा रही 5 जानें

हरिद्वार में कनखल-लक्सर मार्ग एक जानलेवा मार्ग बन गया है, जहाँ हर महीने लगभग पाँच लोगों की मौत हो रही है। सड़क की खराब हालत और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण यह मार्ग राहगीरों...
By Dec 10, 2025

हरिद्वार स्वच्छता अभियान: चमक फीकी, ज़मीन पर गंदगी का अंबार

धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले 18 दिनों से प्रशासन ‘स्वच्छ-सुंदर शहर अभियान’ चला रहा है। अभियान का कलेवर और शुरुआत तो सही है, परंतु जिस ईमानदारी के साथ इसे धरातल पर उतरना चाहिए था, वह अभी...
By Dec 10, 2025

साझा करें