कानपुर में ईस्टर संडे पर गूंजा ‘हालेलुइया’, हजारों लोगों ने की प्रार्थना
कानपुर में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का पर्व ईस्टर संडेस्टर संडे धूमधाम से मनाया गया। रविवार तड़के क्राइस्ट चर्च मैदान और क्रिश्चियन सिमेट्री चुन्नीगंज में हजारों मसीही समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान ‘हालेलुइया’ (ईश्वर की स्तुति) के जयघोष के साथ विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर ने क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में 61वीं यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन किया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बसों और निजी वाहनों से इस खुशी में शामिल हुए।
आराधना की शुरुआत पादरी नितिन लाल की प्रार्थना से हुई। मुख्य वक्ता पादरी एसके सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की सामर्थ्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे, जो विश्वासियों के लिए आशा का प्रतीक है। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
क्रिश्चियन सिमेट्री ग्राउंड चुन्नीगंज में भी यूनाइटेड क्रिश्चियन चर्चेज ने ईस्टर डॉन सर्विस का भव्य आयोजन किया। यहां भी हजारों मसीही रात दो बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। भक्तों ने प्रभु यीशु मसीह के जी उठने के गीत गाकर अपनी खुशी व्यक्त की। मुख्य वक्ता पादरी सचिन क्लाइव और डॉ. विजय बेनिडिक्ट ने प्रभु यीशु के संसार में जन्म लेने के मकसद को समझाया। शहर के अन्य गिरजाघरों जैसे दि गुड शेफर्ड चर्च इन इंडिया और न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड में भी सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।
कानपुर में ऑनलाइन बुकिंग वाले E-rickshaw को बड़ी राहत, अब शहर में कहीं भी जा सकेंगे
कानपुर में नाबालिग अपहरणकर्ता गिरफ्तार, हुलिया बदलने की ट्रिक भी नहीं आई काम (Kanpur crime news)
CSJMU news: पूर्व छात्र सम्मेलन ‘नॉस्टैल्जिया’ का पोस्टर लॉन्च, 18 अप्रैल को होगा आयोजन
कानपुर के रावतपुर में नाली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, video viral
कानपुर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कई Gold medals
