0

दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम पुलिस अलर्ट: इंटेलिजेंस यूनिट ने कसी कमर, अल-फलाह जैसी घटना रोकने की तैयारी

By Dec 10, 2025

फरीदाबाद में अल-फलाह जैसी घटना और दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम की लोकल इंटेलिजेंस टीम ज्यादा सक्रिय हुई है, लेकिन पहले कई घटनाओं की जानकारी में यह टीम फेल हो चुकी है। दिल्ली धमाके के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर टीमें मुखबिर तंत्र को मजबूत बना रही हैं। आरडब्ल्यूए और गांव स्तर पर लोगों को अपने साथ जोड़कर उनसे वहां की जानकारी ली जा रही है। फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने और आतंकियों के कई दिनों तक फरीदाबाद में रहने, घूमने के बाद भी वहां की इंटेलिजेंस समय पर पता नहीं लगा पाई थी। गुरुग्राम में भी पिछले सालों में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।

इसमें सबसे ताजा घटना पिछले साल दिसंबर की है। यहां सेक्टर 29 स्थित क्लबों पर बम से हमला किया गया था। इसमें गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई गिरोह का नाम सामने आया था। हालांकि, इस हमले में किसी की जान का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन यह एक इंटेलिजेंस की नाकामी जरूर साबित हुआ। कुख्यात अपराधी शहर में आए और हमला करने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी था। इसके अलावा भी समय-समय पर गुरुग्राम से कई अपराधी दूसरे राज्यों की पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, उन मामलों में भी गहनता से कार्रवाई न होने से उनके बारे में लोकल इंटेलिजेंस टीम को समय रहते पता नहीं लग सका।

गुरुग्राम में कई स्तर पर इंटेलिजेंस की टीमें काम करती हैं। एक टीम गुरुग्राम पुलिस के अंडर में काम करती है तो दूसरी टीम सीधे चंडीगढ़ विभाग को रिपोर्ट करती है। लोकल इंटेलिजेंस के अधिकारी सीधे पुलिस आयुक्त को प्रतिदिन की रिपोर्ट साझा करते हैं। वहीं, सीआईडी की टीम चंडीगढ़ अपने अधिकारियों को जानकारी भेजती है। केंद्रीय एजेंसियाें के भी कर्मचारी गुरुग्राम में तैनात रहते हैं और बड़ी घटनाओं व वीआइपी के दौरे पर नजर रखते हैं।

हर थाने में बीट कांस्टेबल होते हैं, बीट इंचार्ज होते हैं, वह इसके लिए जनता के साथ समन्वय बनाएं। यह हर दिन होना चाहिए, न कि कोई घटना होने पर इसके लिए जागना चाहिए। पब्लिक संस्थाओं को साथ में लेकर चलें, उनसे हर दिन अपडेट रहें। जहां पर सोसायटी नहीं हैं, वहां की जनता के साथ समन्वय बनाएं। गांवों में पंचायतों के लोगों से भी संपर्क बनाएं, उनका सहयोग लें। पुलिस की संख्या कम है, पुलिस तो अपना काम करती ही है, ऐसे में सूचनाएं ही होती हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी, भाभी ने छत से धक्का देकर ले ली जान!

गुरुग्राम में एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रोहित अपने बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी देने के लिए अपनी रिश्तेदार बबली के घर गया...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम में भीषण हादसा: अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो ट्रक में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गुरुग्राम जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास रविवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ऑटो उसमें भिड़ गया। इस...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम: शहर को पानी सप्लाई करने वाली GWS नहर में आई दरार, खेतों में फैला पानी; जलापूर्ति पर संकट?

सोमवार सुबह चांदू गांव में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास, शहर को पानी सप्लाई करने वाली मेन नहर, गुड़गांव वॉटर सप्लाई (GWS) में अचानक एक बड़ी दरार आ गई, जिससे बड़ी दिक्कत हो गई। यह...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट बनी वजह?

गुरुग्राम के सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सोसायटी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर अंदर मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल...
By Dec 10, 2025

साझा करें