कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में जीएसटी विभाग ने एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। जूही बारादेवी क्षेत्र में पंजीकृत एक बोगस फर्म ने फर्जी बिलों के आधार पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी क्लेम किया। फर्म ‘एमके ट्रेडर्स’ ने आयरन और प्लास्टिक स्क्रैप के कारोबार का दावा किया था, लेकिन जांच में यह पूरी तरह से फर्जी पाई गई।
सहायक आयुक्त राज्यकर कविता श्रीवास्तव ने बताया कि फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 18.89 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर एसजीएसटी और सीजीएसटी के रूप में 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का आईटीसी क्लेम किया था। जांच में सामने आया कि यह खरीद उन फर्मों से की गई थी, जिनका पंजीकरण पहले ही निरस्त किया जा चुका था। इसके अलावा, फर्म के पास वास्तविक खरीद का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।
जांच टीम जब फर्म के पंजीकृत व्यापारिक स्थल पर पहुंची, तो वहां केवल एक टेबल और तीन कुर्सियां मिलीं। मौके पर न तो कोई स्टॉक था और न ही व्यवसाय से संबंधित कंप्यूटर या अन्य अभिलेख। भवन स्वामी ने भी बताया कि उन्होंने फर्म की स्वामिनी को कभी नहीं देखा है, और किरायानामा उनके पति के माध्यम से बनवाया गया था।
प्राथमिक जांच में फर्म के बोगस पाए जाने के बाद सहायक आयुक्त राज्यकर की तहरीर पर किदवई नगर थाने में फर्म स्वामिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
कानपुर में दो होटलों पर बिजली चोरी का केस दर्ज, बिना बिल चुकाए जोड़ा कनेक्शन, Kanpur news
कानपुर के हैलट अस्पताल में तीमारदार पर हमला, सफाईकर्मी निलंबित (Kanpur hospital news)
कानपुर के गोविंद नगर में पानी का संकट, दो दिन से जलापूर्ति ठप; लोग परेशान
कानपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को झटका, बैलेंस जीरो होते ही कटेगी बिजली
Kanpur cricket news: सात्विक शर्मा के 5 विकेट से रोलैण्ड क्लब ने जीता सेमीफाइनल
UP Police भर्ती परीक्षा: आज शाम से कानपुर में उमड़ेगी भीड़, रेलवे-रोडवेज ने की खास तैयारी (Kanpur news)
