आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित आगरा क्लब मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एलएनटी कंपनी द्वारा संचालित इस मेट्रो प्रोजेक्ट में तैनात सुरक्षा एजेंसी लांसर सिक्योरिटी के सुपरवाइजर रविन्द्र शर्मा ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुपरवाइजर रविन्द्र शर्मा के अनुसार, वह रात की ड्यूटी में तैनात रहते हैं और पिछले कुछ दिनों से निर्माण स्थल से सामग्री चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। 10 दिसंबर को विस्तृत जांच के दौरान चोरी की पुष्टि हुई। चोरों ने निर्माण स्थल से 32 एमएम सरिया के 36 पीस, 25 एमएम सरिया के 36 पीस, 240 नेल्स, 150 वाट की 20 लाइटें, 2000 मीटर कॉपर की 3 फेज केबल, 16 एम्पियर के 50 मेल टॉप और 12 कर्वल शटर प्लेट चोरी कर लीं। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
थाना सदर बाजार पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना ने मेट्रो प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए
राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार
शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर
आगरा में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया शांतिभंग का चालान; पीड़िता को सता रहा बदले का डर
