0

गोवा अग्निकांड: परिवार की स्थिति सुधारने के सपने रह गए अधूरे, 25 लोगों की लील ली जान

By Dec 10, 2025

झारखंड के तीन नौजवान एक वर्ष पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए गोवा आए थे और बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में कुक का काम करने लगे थे।

लेकिन शनिवार-रविवार मध्यरात्रि उनका वह सपना भयानक हादसे में टूट गया, जब उस क्लब में भयानक आग लग गई। इसमें 19 वर्षीय विनोद महतो, 24 वर्षीय प्रदीप महतो और 24 वर्षीय मोहित के साथ 22 और लोग मारे गए।

विनोद महतो के चचेरे भाई राजीव साहू अब तीनों के पार्थिव शरीर को झारखंड वापस ले जाने का इंतजाम करने की तैयारी कर रहे हैं। पीड़ितों के रिश्तेदार और दोस्त, जिनमें से कुछ असम, झारखंड और उत्तराखंड से थे, गोवा मेडिकल कालेज और हास्पिटल के मुर्दाघर के बाहर जमा हो गए और बेसब्री से अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे थे।

राज्य के पोंडा शहर में काम करने वाले साहू ने कहा, “उनके परिवार रांची में रहते हैं। वे खेती-बाड़ी वाली पृष्ठभूमि से हैं। वे एक वर्ष पहले बेहतर आजीविका कमाने गोवा आए थे।” उन्होंने यह भी कहा कि वह तीनों के पार्थिव शरीरों को फ्लाइट से रांची ले जाएंगे। मरने वालों के रिश्तेदारों ने पार्थिव शरीर को झारखंड और उत्तराखंड में उनके घरों तक ले जाने का इंतजाम करना शुरू कर दिया है।

शायद उन्हें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की इस घोषणा के बारे में पता नहीं है कि राज्य सरकार पार्थिव शरीरों को ले जाने का इंतजाम करेगी। एक और पीड़ित उत्तराखंड के 27 वर्षीय सतीश राणा शेफ का काम करते थे। हादसे के बारे में पता चलने पर उनके रिश्तेदार गोवा पहुंचे। एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्होंने राणा और उत्तराखंड के रहने वाले तीन अन्य लोगों के पार्थिव शरीरों की पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस घटना के बारे में पता चला, तो मैं राणा के पार्थिव शरीर की पहचान करने और अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने के लिए यहां पहुंचा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोवा क्लब आग: डांसर ने सुनाई खौफनाक दास्तान, ‘शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्रू मेंबर ने बचाई जान’

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बाल-बाल बची कजाकिस्तान की डांसर क्रिस्टीना ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अपनी...
By Dec 10, 2025

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: 25 लोगों की दर्दनाक मौत, उत्तराखंड के मनीष की भी गई जान, परिवार में मातम

गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियों को लील लिया। इस दुखद घटना में उत्तराखंड के चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव निवासी मनीष सिंह महर (22)...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद एक्शन, नाइटक्लब मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी बीच गोवा पुलिस ने क्लब के...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: सीएम सावंत ने किया बड़ा खुलासा, ‘आंतरिक आतिशबाजी और सीमित निकास ने ली 25 लोगों की जान’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भीषण आग आंतरिक आतिशबाजी के कारण लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि क्लब में सीमित निकास द्वारों...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गिरफ्तार हुआ नाइट क्लब का सह-मालिक, खुद को बताया ‘स्लीपिंग पार्टनर’, मालिकों पर फोड़ा ठीकरा

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां लील लीं। इस भयावह घटना के बाद, क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दो दिनों...
By Dec 10, 2025

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, 100 लोग डांस फ्लोर पर थे जब लपटें उठीं; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तान

उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए। शुरुआती जांच...
By Dec 10, 2025

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; चश्मदीदों ने बताया- ‘ब्लास्ट के बाद लगी आग’

देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में शुमार गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान क्लब...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गरमाया मुद्दा, भाजपा विधायक ने की ‘सेफ्टी ऑडिट’ की मांग

गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल थे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य...
By Dec 10, 2025

साझा करें