0

‘मिठाई लेने जाओ’, पति को दुकान भेजकर प्रेमी संग भागी नवविवाहिता; कॉल पर बोली- ‘मैं अपने जान के साथ जा रही हूं’

By Dec 9, 2025

अजगैवीनाथ धाम के एक गांव में एक नवविवाहिता ने प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। उसने अपने पति को मिठाई लाने के लिए दुकान भेजा और खुद प्रेमी के साथ भाग गई। पति जब मिठाई लेकर वापस लौटा तो पत्नी को घर में नहीं पाया। काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं चला, तो पति ने उसे फोन किया।

फोन पर पत्नी ने पति को चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने कहा, “मैं अपने जान के साथ जिंदगी जीने जा रही हूं।” यह सुनकर पति के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 22 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।

शादी के बाद 23 नवंबर को वह पत्नी को लेकर घर आया। 27 नवंबर को लड़की के पिता उसे वापस मायके लेकर चले गए। पति भी साथ गया था। दो दिन ससुराल में रहने के बाद जब वह नवविवाहिता को वापस अपने गांव लेकर आ रहा था, तभी महेशी चौक पर पत्नी ने कहा कि मायके से ससुराल जाते समय खाली हाथ नहीं जाना चाहिए, कुछ मिठाई ले आइए।

पति के मिठाई लेने दुकान पर जाने का फायदा उठाकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह कदम उठाया। वह प्रेमी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई। पति ने इस घटना की जानकारी तुरंत अपने ससुराल वालों को ससुराल वालों को दी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

बिहार में सड़कों का जाल, बदल गई गांव की तस्वीर: जानिए कैसे चमका ग्रामीण बिहार?

बिहार के गांव अब तेजी से बदल रहे हैं और इस परिवर्तन की सबसे बड़ी वजह है, बेहतर होती ग्रामीण सड़कें। खेतों, टोले, बाज़ारों और पंचायतों को जोड़ने वाली इन सड़कों ने ग्रामीण जनजीवन में...
By Dec 9, 2025

सिवान की मिनी पटेल ने ग्रैपलिंग में रचा इतिहास, 20 स्वर्ण के साथ बनीं बिहार की नई स्टार

सिवान जिले के नवादा गांव की मिनी कुमारी पटेल ने ग्रैपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। 2019 से 2025 तक उन्होंने 20 स्वर्ण पदक जीते हैं। संवादसूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। सिवान...
By Dec 9, 2025

कारीसाथ आरोग्य मंदिर: कागजों पर डॉक्टर, हकीकत में ‘भगवान भरोसे’ मरीज, सुविधाओं का घोर अभाव

उदवंतनगर के कारीसाथ में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) जिसे अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहा जाता है, अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कागजों पर तो यहां तीन डॉक्टर पदस्थापित हैं, लेकिन हकीकत...
By Dec 9, 2025

बिहार में क्यों बदल जाएगा शुगर फैक्ट्री का नाम? गन्ना किसानों ने बताई बड़ी वजह

मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा की बैठक में गन्ना किसानों ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि अब चीनी मिलों को 'शुगर फैक्ट्री' कहना सही नहीं है। उन्होंने इसका...
By Dec 9, 2025

सारण में पुलिस-शराब तस्करों तस्करों की मुठभेड़: गोली लगने के बाद कुख्यात अजय राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप नदी किनारे दियरा इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से...
By Dec 9, 2025

IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम

राजधानी पटना में गैंग के साथ चेन झपटमारी करने वाला शुभम सट्टेबाजी का आदी था। वह आईपीएल जैसे मैचों में सट्टा लगाता था और हफ्ते में एक लाख रुपये तक खर्च कर देता था। इस...
By Dec 9, 2025

साझा करें