0

गाजियाबाद: सर्विसिंग के लिए आई कार से नाबालिगों ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया ये कदम!

By Dec 9, 2025

गाजियाबाद में सर्विसिंग के लिए आई एक कार को नाबालिग कर्मचारियों ने स्टंट के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

सर्विस सेंटर पर आई कार को लेकर नाबालिग कर्मी निकल गए और रास्ते में तेज गाने चलाकर कार से खूब स्टंट किए। कनावनी पुलिया के पास किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संज्ञान लेकर सर्विस सेंटर संचालक पर चालान की कार्रवाई की है जबकि कार को भी सीज किया है।

रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गाड़ी मालिक का पता करते हुए पुलिस ने इंदिरापुरम निवासी व्यक्ति से पूछताछ की तो बताया कि कार को सर्विस के लिए सेक्टर-5 वसुंधरा निवासी इंतजार के सर्विस सेंटर पर भेजा था।

शनिवार की रात नाबालिग कर्मी कार को लेकर सर्विस सेंटर से निकल गए। 26 सेकेंड के वीडियो में कर्मी तेज रफ्तार कार में खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करते दिखे। राहगीर ने वीडियो में बताया कि कार को बुरी तरह से चलाकर आरोपित कट मार रहे हैं। पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक को चेतावनी दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद स्टेशन पर काम के चलते 13 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही, यार्ड में संरक्षा (सुरक्षा) संबंधी महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं। इन कार्यों...
By Dec 9, 2025

DL बनवाने का नियम बदला: आज से सिम्युलेटर टेस्ट अनिवार्य, पास करना होगा मुश्किल परीक्षा

आज यानी एक दिसंबर से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों को कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। गाजियाबाद में संभागीय परिवहन विभाग का पहला प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) शुरू हो गया है, जहां...
By Dec 9, 2025

पीएम आवास योजना: गाजियाबाद के 3000 आवंटियों को जल्द मिलेगी घर की चाबी, GDA ने पूरा किया काम

प्रधानमंत्री आवास योजना के हजारों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही अपना घर मिलने वाला है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे...
By Dec 9, 2025

GDA में करोड़ों का घपला: प्लॉट बिके, रजिस्ट्री हुई, लेकिन अथॉरिटी को फूटी कौड़ी नहीं मिली

अथॉरिटी की नाक के नीचे एक के बाद एक कई लोगों को अलॉट किए गए प्लॉट बेच दिए गए। प्लॉट की रजिस्ट्री तो हो गई, लेकिन जमीन ट्रांसफर न होने से फीस के नाम पर...
By Dec 9, 2025

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में धंसी पुलिया, यातायात ठप; भीषण जाम से यात्री बेहाल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के पास पुलिया का एक हिस्सा धंसने के बाद शनिवार को यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों को इस रास्ते से गुजरने से रोक दिया।...
By Dec 9, 2025

गाजियाबाद की हवा में सुधार! 22 दिन बाद रेड जोन से बाहर आया शहर, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

गाजियाबाद के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। पिछले 22 दिनों से रेड जोन में फंसा शहर अब ऑरेंज जोन में आ गया है। तेज हवाओं ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को कम...
By Dec 9, 2025

साझा करें