गाजियाबाद: इंदिरापुरम में धंसी पुलिया, यातायात ठप; भीषण जाम से यात्री बेहाल
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के पास पुलिया का एक हिस्सा धंसने के बाद शनिवार को यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों को इस रास्ते से गुजरने से रोक दिया। इस कारण कनावनी पुलिया पर भीषण जाम लग गया। शनिवार को सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थित रही। पुलिस ने कनावनी पुलिया पर क्रेन खड़ी कर छोटे वाहनों को सीआइएसएफ की तरफ जाने दिया जबकि भारी वाहनों को यूटर्न से वापस मोड़ दिया गया।
इंदिरापुरम में शनिवार को यशोदा मेडिसिटी के पास एक पुलिय धंस गई थी। इस कारण एहतियात के तौर पर वाहनों का संचालन यहां बंद कराया गया। नगर निगम को पुलिस ने सूचना देकर कनावनी पुलिया से वाहनों को रोक दिया। कनावनी पुलिया पर एक क्रेन खड़ी कर हल्के वाहनों को सीआइएसएफ रोड की तरफ एंट्री दी गई जबकि बड़े वाहनों को इंदिरापुरम की तरफ जाने से रोका गया।
इस कारण वाहनों की रफ्तार थमी और कनावनी पुलिया से इंदिरापुरम की तरफ जाने वाले मार्ग, एलिवेटेड से आने वाले मार्ग व इंदिरापुरम से कनावनी की तरफ आने वाले मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान आसपास के मार्गाें पर जाम लगा रहा। अन्य कई मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। बड़े वाहनों को यूटर्न लेकर आगे निकाला गया। इसके अलावा एलिवेटेड रोड तक घंटों जाम की स्थिति रही। नगर निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने बताया नालों पर निजी संस्था के संचालकों ने सीमेंटेड पत्थर रखवा दिए हैं, इनमें से एक पत्थर टूटा है। नगर निगम जल्द ही यहां पक्का निर्माण कराएगा।
गाजियाबाद स्टेशन पर काम के चलते 13 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट
गाजियाबाद: सर्विसिंग के लिए आई कार से नाबालिगों ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया ये कदम!
DL बनवाने का नियम बदला: आज से सिम्युलेटर टेस्ट अनिवार्य, पास करना होगा मुश्किल परीक्षा
पीएम आवास योजना: गाजियाबाद के 3000 आवंटियों को जल्द मिलेगी घर की चाबी, GDA ने पूरा किया काम
GDA में करोड़ों का घपला: प्लॉट बिके, रजिस्ट्री हुई, लेकिन अथॉरिटी को फूटी कौड़ी नहीं मिली
गाजियाबाद की हवा में सुधार! 22 दिन बाद रेड जोन से बाहर आया शहर, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार
