आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस में ट्राले ने मारी टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर श्री टाकीज कट के पास मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक रोडवेज बस, जो कानपुर से सवारी लेकर आगरा पहुंची थी, रात करीब 11 बजे हाईवे पर यात्रियों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राला ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस आगे की ओर बढ़ गई और वहां सवारी बैठाने के लिए खड़े ऑटो से जा टकराई।
इस भीषण टक्कर के बाद बस और ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में बस में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से उतरकर ऑटो में बैठ रहे एक यात्री के पैर में हल्की चोट आई, जिसे उसके साथियों ने निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार दिलाया।
हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है और उसके नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। हाईवे पर इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विवि युवोत्सव का दूसरा चरण 9 जनवरी से, 22 प्रतियोगिताओं में छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
साक्षी यादव का जलवा: लगातार तीसरे साल नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व
पूर्व एसओ सहित पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
पंजीकृत ब्रांड ‘दीप क्लासिक’ की नकल, नकली डिब्बे बनाने वाला गिरफ्तार
डॉ. मनोज यादव निर्विरोध बने आईडीए आगरा के नए अध्यक्ष
ताजमहल की सुंदरता बनी आगरावासियों के लिए अभिशाप, लोकसभा में उठी मांग
जेल से छूटा हिस्ट्रीशीटर, समर्थकों ने निकाला जुलूस, बाईपास जाम
मंत्री बेबी रानी मौर्य के फर्जी लेटर पैड से स्कूलों में एडमिशन का प्रयास
