गाजियाबाद: बैंककर्मी बनकर घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपति पर पेपर कटर से जानलेवा हमला
गाजियाबाद के पॉश कविनगर इलाके में गुरुवार दोपहर हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक बदमाश ने बैंक कर्मचारी बनकर एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया। 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा और उनकी 70 वर्षीय पत्नी मधु शर्मा पर पेपर कटर से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हो गए।
सूत्रों के अनुसार, करीब 25 वर्षीय आरोपी ने पहले खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर बुजुर्ग दंपति से बातचीत की। जब दंपत्ति ने अपने मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े कागजात देने से मना किया, तो आरोपी ने पानी मांगने के बहाने नरेंद्र शर्मा का पीछा किया और किचन में ले जाकर उन्हें एक कमरे में धकेल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से नरेंद्र शर्मा पर कई वार किए।
शोर सुनकर जब मधु शर्मा अपने पति को बचाने दौड़ीं, तो हमलावर ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के चेहरे, सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर ने मधु शर्मा के कान के कुंडल भी छीन लिए और कान काट दिया। इसके बाद बदमाश घर से बाहर निकलकर बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। घायल दंपत्ति के बयान दर्ज किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने शुरुआती बयानों में किसी भी तरह की लूटपाट से इनकार किया है। हालांकि, दामाद के अनुसार, हमलावर ने महिला के सोने के झुमके छीने थे। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक हेलमेट भी बरामद किया है, जो संभवतः हमलावर का हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पहले हमलावर सुबह से ही घर के पास पार्क में रेकी कर रहा था। उसने तीन घंटे तक निगरानी रखने के बाद घरेलू सहायिका के जाने का इंतजार किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस मामले को लूटपाट के इरादे से हुए हमले के तौर पर भी जांच रही है।
पार्टी के बाद MCA छात्र का शव फंदे से लटका मिला, प्रेमिका और दोस्तों पर हत्या का शक
गाजियाबाद के गोल चक्करों का होगा कायाकल्प, ग्रीनलैंड थीम से सजेगी सुंदरता
एनजीओ संचालिकाओं को मिली धमकी, हैक हुई वेबसाइट, पूर्व कर्मचारियों पर शक
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: गाजियाबाद में 21 बीएलओ पर मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले दो दिन में पारा और गिरेगा
SIR कार्य के दबाव से शिक्षक परेशान, गाजियाबाद में बढ़ाई जाए समयावधि: शिक्षक संघ
NGO की वेबसाइट हैक कर पूर्व कर्मचारियों ने संचालिका को दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद की हवा दमघोंटू, लोनी 436 AQI के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्र
