अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत निजी भूमि पर अवैध रूप से हरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। जांच में वन विभाग की टीम को मौके से पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। वन विभाग ने जावेद खान निवासी नाला मोती कटरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वन विभाग की टीम ने बताया कि 25 नवंबर को पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई हरे-भरे वृक्ष काट दिए गए और उनकी लकड़ी मौके से गायब थी। स्थल पर जाइलोफ्लोरा प्रजाति के 45 सेमी, 36 सेमी, 44 सेमी, 33 सेमी और 30 सेमी गोलाई के ठूंठ मिले।
इसके अलावा 42 सेमी और 40 सेमी गोलाई के नीम के वृक्षों को काटने के उद्देश्य से गड्ढे खोदे गए थे। टीम के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि यह कृत्य जावेद खान निवासी नाला मोती कटरा द्वारा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए
राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार
शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर
आगरा में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया शांतिभंग का चालान; पीड़िता को सता रहा बदले का डर
