0

शाहजहांपुर में कोहरे का कहर! 3 ट्रक आपस में भिड़े, 3 घायल; घंटों जाम से लोग परेशान

By Dec 12, 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे का कहर देखने को मिला। कटरा-जलालाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह ओवरटेक के दौरान तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश के भिंड जिले से आ रहा एक ट्रक कटरा-जलालाबाद मार्ग पर खैरपुर चौराहे के पास ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धान से भरे पहले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सलीम खां घायल हो गए।

हादसे के करीब आधे घंटे बाद, जलालाबाद की ओर से आ रहे एक और धान से भरे ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को टक्कर मार दी। यह तीसरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे फल विक्रेता साजिद व राशिद के खोखे में जा घुसा। इस दौरान दो बाइक और एक स्कूटी भी ट्रक के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस तीसरे हादसे में चाय के खोखे पर खड़े बदायूं निवासी आकाश कुमार और मिल्कीपुर निवासी शब्बन खां घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ट्रक पलटने से धान की बोरियां सड़क पर फैल गईं, जिससे करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सीओ ज्योति यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों की मदद से बोरियां हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें