लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, एक फ्लाइट डायवर्ट; दर्जनों लेट
लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कई उड़ानें घंटों देरी से पहुंचीं, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा।
दम्माम से लखनऊ आ रही फ्लाईनास एयरलाइंस की एक उड़ान (XI-897) को सुबह 5:15 बजे लैंड करना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। विमान को एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। मौसम में सुधार होने के बाद यह विमान करीब चार घंटे की देरी से सुबह 9 बजे वापस अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ ही घरेलू उड़ानों पर भी कोहरे का असर दिखा। रियाद से आने वाली उड़ान (XY-333) सबसे अधिक प्रभावित हुई और यह अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे पहुंची। शारजाह और अबू धाबी से आने वाली इंडिगो की उड़ानें भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं।
घरेलू उड़ानों में मुंबई, पटना, बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली कई उड़ानें भी एक से दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। विमानों की इस लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
लखनऊ में ‘चालान’ लिंक से साइबर फ्रॉड, सीनियर सिटीजन के खाते से उड़े 12 लाख रुपये
लखनऊ में फिर बढ़ेगी गलन, पछुआ हवाएं गिराएंगी पारा: Lucknow Weather Update
Lucknow electricity bill: उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी, महासमिति ने की शिकायत
Lucknow news: अवैध निर्माण पर LDA का बड़ा एक्शन, रोहतास प्रेसिडेंशियल के रेस्टोरेंट समेत कई भवन सील
